अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की बढ़ेगी खरीदारी

by sadmin
Spread the love

सीमेंट बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात की आरएके सीमेंट कंपनी में 29.39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये 10.11 करोड़ डॉलर निवेश की घोषणा की है। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह कंपनी के लिये एक रणनीतिक निवेश है।

अल्ट्राटेक सीमेंट ने कहा, ”कंपनी की पूर्ण अनुषंगी अल्ट्राटेक सीमेंट मिडिल ईस्ट इनवेस्टमेंट लि. (यूसीएमईआईएल) ने आरएके सीमेंट कंपनी फॉर व्हाइट सीमेंट एंड कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स पीएससी (आरएकेडब्ल्यूसीटी) में 29.39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये निवेश किया है। यह कंपनी अबु धाबी और कुवैत शेयर बाजारों में सूचीबद्ध है।”

अल्ट्राटेक के अनुसार यह हिस्सेदारी 10.11 करोड़ डॉलर के निवेश से हासिल की गई है। इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी में यूसीएमईआईएल की हिस्सेदारी 29.79 प्रतिशत हो जाएगी। आरएकेडब्ल्यूसीटी का गठन सितंबर 1980 में हुआ था और उसका कारोबार कैलेंडर वर्ष 2021 में 482.5 करोड़ रुपये रहा था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!