सर्दियों में गंभीर हो जाने वाली फटी एड़ियों का घरेलू उपचार

by sadmin

शरीर में खुश्की बढ़ना, नंगे पाव चलना, ठंडा मौसम, शरीर का सामान्य से ज्यादा वजन होना, खुली चप्पल या सैंडल पहनना, लंबे समय तक खड़े रहना, शरीर में पोषक तत्वों की कमी आदि एड़ियां फटने के सामान्य कारण हैं। इसके अलावा सोरायसिस, थॉयरायड और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों की वजह से भी एड़ियां फट सकती हैं। हमारे किचन में बहुत ही ऐसी चीज़ें हैं, जो एड़ियों को स्वस्थ-सुंदर बनाने में मददगार हो सकती हैं। उन चीज़ों के बारे में जानिए यहां। नींबू और शहद का मास्क ड्राईनेस दूर करने के साथ ही स्किन की सभी समस्याओं का उपचार करता है 1. थोड़े से एलोवेरा जेल में 5 से 10 ग्राम कपूर मिलाकर एड़ियों पर लगाएं। इससे आराम मिलेगा। 2. आधा बाल्टी गुनगुने पानी में एक टेबलस्पून नमक और आधा टेबलस्पून पिसी हुई फिटकरी डालें। इसमें पैर भिगोएं और 10-15 मिनट बाद प्यूमिक स्टोन से रगड़कर डेड स्किन निकाल दें। कुछ ही दिनों में एड़ियां ठीक हो जाएंगी। 3. रात को सोने से पहले फटी एड़ियों पर सरसों का तेल लगाएं और सुबह किसी खुरदरे पत्थर से रगड़कर पैर धो लें। दो हफ्ते में एड़ियां ठीक हो जाएंगी। 4. फटी एड़ियों पर रात को सोने से पहले गुलाबजल और ग्लिसरीन मिलकार लगाएं, कुछ ही दिनों में आराम महसूस होगा। 5. चावल का आटा, शहद और सेब का सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें। .ह पेस्ट नियमित एड़ियों पर लगाएं फायदा मिलेगा। 6. नीम की पत्तियों के पेस्ट में जरा सा हल्दी पाउडर मिला लें। सुबह-शाम यह पेस्ट एड़ियों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी। 7. पके केले और कच्चे नारियल को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इसे एड़ियों पर लगाएं और 20 मिनट बाद रगड़ कर धो लें। धीरे-धीरे त्वचा सामान्य हो जाएगी। पके केले को मसलकर फटी ए

Related Articles

Leave a Comment