सत्ता पक्ष के दबाव में निर्दोष लोगांें को जेल भेजा गया-विष्णुदेव

by sadmin

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जेल कवर्धा के झंडा विवाद और हिंसा मामले में बंद भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं से मिलने शुक्रवार को कवर्धा पहुंचे। उनके साथ सांसद संतोष पांडेय व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी थे। श्री साय ने सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस द्वारा निर्दोष लोगांे को जेल भेजा गया है।
प्रदेश महामंत्री श्री शर्मा और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने पत्रकारों से कहा कि यदि पुलिस चाहती तो, मामले को निपटा सकती थी। मामला बहुत छोटा सा था। लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में आकर पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया। उन पर एक्शन लिया गया। उन्होने कहा कि सामाजिक मामले को बीजेपी कांग्रेस का रूप दिया गया है।
कवर्धा में हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण थी और वहां पर प्रशासन ने एक्शन भी लिया था। कफ्र्यू लगाया गया। इसके बाद अभी मामले में राजनीति भी हो रही है। उन्होने कहा कि जो घटनाक्रम है वह पक्षपात पूर्ण है और समुदाय विशेष के लोगांे को संतुष्ट करने के लिए हमारे लोगों पर झूठे एफआईआर दर्ज हुआ है, उन्हें जेल में डाला जा रहा है। भारतीय जनता और हमारा समाज भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यह पूरी साजिश है, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई है।
एक प्रश्न के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब श्री शर्मा के उपर 268, 262 और भी कई झूठी धाराएं लगाकर जबर्दस्ती जेल में रखा जा रहा है। इन सबका हम सब लोग न्यायिक जांच की मांग करते हैं, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। उन्होने कहा कि पार्टी एक परिवार है और परिवार के सदस्य पर कोई भी आंच आएगा, तो हम सब लोगों का दायित्व है कि उनसे मिले उनका मनोबल बढाएं।

Related Articles

Leave a Comment