सोशल मीडिया पर कांग्रेस से पिछड़ी भाजपा

by sadmin
Spread the love

भोपाल । कांग्रेस ने दावा किया है कि सोशल मीडिया में उसने भाजपा से बाजी मार ली है। गतदिनों खंडवा लोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा को सवा दो लाख से अधिक लोगों ने देखा तो भाजपा की सभा को मात्र 50 हजार व्यू ही मिले हैं। कांग्रेस का कहना है कि कमलनाथ को युवा पसंद कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों का शुभ संकेत है।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा का दावा है कि सोशल मीडिया पर लोग भाजपा से ज्यादा कांगे्रस को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को कमलनाथ की सभा खंडवा लोकसभा क्षेत्र में थी, जिसे मध्यप्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल पेज पर 9 हजार 400 लोगों ने पसंद, यानी लाइक किया था और 1200 लोगों ने इस पर कमेंट भी किया। यही नहीं, 974  लोगों ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर भी किया। मिश्रा की मानें तो 2 लाख 22 हजार लोगों ने इस सभा को फेसबुक पर देखा है। वहीं भाजपा के पिछले पांच कार्यक्रमों को मिलाकर भी इतने व्यू नहीं मिल पाए। पिछले पांच लाइव को देखा जाए तो भाजपा के फेसबुक पेज पर कुल व्यू ही 50 हजार आए हैं, यानी भाजपा से 5 गुना कम। वहीं 497 कमेंट और 2 हजार 675 लाइक मिले हैं। 304 लोगों ने इसे शेयर भी किया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!