फिर बुलंदियों पर चमका रायसेन का तारा.. जानिए कैसे रायसेन का एक मिडिल क्लास परिवार का युवा बना मप्र पुलिस का DSP..

by sadmin
Spread the love

मध्यप्रदेश / रायसेन जिले के एक लाल ने आज फिर एक बार अपनी मिट्टी का नाम रोशन किया हैं। जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर सोनी के पुत्र विशाल सोनी जो वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के पद पर पदस्थ  हैं। संघ लोक सेवा की वरीयता सूची में अब चयन होने पर उन्हें उप पुलिस अधीक्षक DSP के पद पर चयनित किया गया हैं। बीते रोज डाक के माध्यम से उनका नियुक्ति आदेश प्राप्त हो गया है। वह गुरुवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल जाकर DSP  पद पर ज्वाइन करेंगे।  विशाल सोनी 2014 से 2017 तक केंद्रीय गृह मंत्रालय में (IB) असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस आफिसर के पद पर कार्यरत रह चुके है जिसके बाद 2017 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी Ceo के पद पर चयनित होकर विदिशा जिले के गंजबासौदा में तथा वर्तमान में भोपाल में पदस्थ रह चुके है । विशाल ने रायसेन जिला मुख्यालय स्थित  सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल से
अपनी प्रारंभिक से 12वी तक कि पढ़ाई पूरी की थी। जिसके बाद भोपाल के ज्ञान गंगा इंजीनियरिंग कॉलेज से इनफर्मेशन टेक्नॉलॉजी से BE किया है। ओर भोपाल से ही उन्होंने UPSC की तैयारी की थी। जिसमे उन्हें यह सफलताये मिल चुकी हैं। विशाल रायसेन सहित प्रदेश के उन युवाओं के लिए मिशाल हैं जिन्हें लगता हैं कि छोटे कस्बो शहरों से बड़े पदों पर बच्चे नही पहुँच सकते। उनकी इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों सहित उनके शुभ चिंतकों ने बधाई शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!