ICICI बैंक ने की ‘होम उत्सव’ की शुरुआत

by sadmin
Spread the love

घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। इस सपने को साकार करने में बैंकों ने बड़ी भूमिका निभाई है। बैंकों के होम लोन की ब्याज दरें काफी सस्ती हो गई हैं। वहीं, कई बैंक दूसरे तरीकों से भी ग्राहकों के इस सपने को सकार करने में मदद कर रहे हैं। ऐसा ही निजी क्षेत्र का आईसीआईसीआई बैंक है।

असल में आईसीआईसीआई बैंक ने ‘होम उत्सव’ की शुरुआत की है। इस उत्सव में ग्राहकों को सस्ती ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा है। इसके साथ ही डिजिटली अप्रूवल और प्रोसेसिंग फीस पर भी राहत मिलेगी। इस उत्सव में डेवलपर्स की ओर से भी ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक का ये उत्सव एक तरह का डिजिटल प्रॉपर्टी प्रदशर्नी है। इसमें ग्राहकों को बड़े शहरों के अच्छे रियल एस्टेट डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स देखने को मिलेंगे। जिन ग्राहकों को भी प्रोजेक्ट में दिलचस्पी है वो घर बैठे इस प्रदशर्नी में हिस्सा ले सकते हैं। संपत्ति खरीदने पर ग्राहक बैंक की ओर से दिए गए ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक नहीं हैं, तब भी इन ऑफर्स के हकदार हैं। हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलते हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!