सलमान खान स्टारर ‘अंतिम’ का पहला गाना ‘विघ्नहर्ता’ रिलीज

by sadmin
Spread the love

मुंबई। सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का पहला गाना ‘विघ्नहर्ता’ रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सलमान ने खुद सोशल मीडिया पर ‘विघ्नहर्ता’ गाने का वीडियो शेयर कर खुद फैंस को दी है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “अंतिम की शुरुआत बप्पा के आशीर्वाद के साथ। ‘विघ्नहर्ता’ सॉन्ग रिलीज हो गया है।” इस हाई ऑन एनर्जी फेस्टिव डांस ट्रैक में सलमान खान, आयुष शर्मा और वरुण धवन नजर आ रहे हैं। गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज हुआ सलमान खान का ये गाना परफेक्ट फेस्टिव सॉन्ग है। इस गाने के क्लाइमैक्स में सलमान और उनके जीजा आयुष शर्टलेस होकर फाइट करते नजर आ रहे हैं। सलमान फिल्म में पुलिस अफसर के रोल में नजर आने वाले हैं, वहीं आयुष विलेन बने हैं। महेश मांजरेकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म ‘सलमान खान फिल्म्स’ द्वारा प्रस्तुत और सलमा खान द्वारा निर्मित है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!