मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने जताया आभार, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

by sadmin
Spread the love

रायपुर.  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर यात्री बसों के किराए में वृद्धि के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डीजल के दामों एवं बस संचालन के अन्य खर्चों के वजह से यातायात संघ को बस परिचालन में काफी दिक्कते हो रही थी। शासन द्वारा वर्तमान स्थिति और बस मालिकों की दिक्कतों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और राहत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनकी इस संवेदनशील पहल के लिए यातायात संघ की ओर से हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि राज्य में अब यात्री बसों का संचालन बिना किसी व्यवधान के हो सकेगा। इस अवसर पर संरक्षक प्रमोद दुबे, अध्यक्ष अनवर अली, नरेन्द्र पाल सिंह गरचा, चम्पालाल साहू, अब्दुल कदीर, शेषनारायण कसार, रमेश शर्मा, भावेश दुबे, आकाश सिंह गिल सहित अनेक लोग उपस्थित थेे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!