छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज की अनीता अध्यक्ष व शीला बनी सचिव

by sadmin

दक्षिणापथ, दुर्ग। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज की अनीता पांडे सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाई गई हैं। उन्हें स्थानीय लुचकी तालाब स्थित सामाजिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में निवृत्तमान अध्यक्ष भारती दुबे द्वारा कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष अनीता पांडे ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में सचिव शीला चौबे, सह- सचिव किरण मिश्रा, मिली शर्मा, सरिता मिश्रा, संगठन सचिव विजय लक्ष्मी दुबे, रानी उपाध्याय, मंजू लता मिश्रा, रंजना शर्मा, संगीता मिश्रा, मीडिया प्रभारी तनु मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, प्रशीला शर्मा, सांस्कृतिक सचिव अपर्णा तिवारी, सुषमा तिवारी, राजेश्वरी मिश्रा, ममता तिवारी, दुलारी शर्मा बनाए गए हैं। संरक्षक पद्मा तिवारी, अनीता तिवारी ,भारती दुबे, संगीता शर्मा ,अनिता पाण्डेय चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रणिता तिवारी, आशा चौबे, कीर्ति शर्मा, भारती दीवान, सीमा तिवारी, मिना शर्मा, पुष्पा तिवारी, पूजा शर्मा, तारिणी दीवान, मीरा दुबे, अंजू शुक्ला, प्रभा शर्मा, सीमा शर्मा, आशा शर्मा, करुणा शर्मा, ज्योति उपाध्याय शामिल किए गए हैं। कार्यकारिणी घोषणा कार्यक्रम का संचालन अर्पणा तिवारी एवं आभार प्रदर्शन शीला चौबे ने किया। इस अवसर पर महासंघ की उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा रायपुर, शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष विभा तिवारी, जिंदगी ना मिले दोबारा संगठन अध्यक्ष सुषमा तिवारी, रायपुर अखंड ब्राह्मण समाज की सुनीता मिश्रा, भिलाई महिला समाज अध्यक्ष आरती दीवान, अर्चना चौबे, शैल पांडे एवं अन्य सामाजिक महिलाएं मौजूद थी।

Related Articles