सांसद सरोज पांडेय ने की आज वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत…

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार 23 जून से 6 जुलाई तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम पूरे देश भर में सम्पन्न हो रहा है । इसी तारतम्भ में आज सुश्री सरोज पाण्डेय (राज्यसभा सांसद) के द्वारा “वृहद वृक्षारोपण अभियान” का शुभारंभ करते हुए जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, धमधा रोड,दुर्ग से प्रारंभ किया गया।
अस्पताल परिसर में पेड़ लगाकर सुश्री सरोज पांडेय ने उद्बोधन में कहा कि कम से कम एक पेड़ हम अपने घर के बाहर ज़रूर लगाए । अगर हम पेड़ों को स्वस्थ रखेंगे तभी हम ख़ुद को ,अपने परिवार को और अपने समाज को स्वस्थ रख पाएंगे। उन्होने कहा की राजनीति के माध्यम से समाजऔर देश की सेवा करना ही हमारा परम लक्ष होता है! और भारतीय जनता पार्टी की मुख्य विचारधारा समाज में अनुकूल स्थिति पैदा करना और निरंतर समाज के लिए कार्य करते रहना है । इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं अन्य वरिष्ठ जन शामिल हुए जिसमें पटरीपार क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष सुशील बक्लीवाल, जवाहर नगर सोसायटी के अध्यक्ष हरनारायण सिंह ठाकुर , ग्राम अली नगर सोसायटी के अध्यक्ष सीपी पांडेय, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एच एल पटेल , प्रदेश मंत्री श्रीमती ऊषा टावरी, पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर , नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा व महामंत्री
नटवर ताम्रकार ,उपाध्यक्ष संतोष सोनी , कांतिलाल जैन मंत्री मनोज मिश्रा , दिनेश देवांगन सुश्री मनीषा डहरे , कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, मीडिया प्रभारी के एस चौहान , नीरज पांडेय , राजा महोबिया, रत्नेश चंद्राकर , महिला मोर्चा श्रीमती उपासना चंद्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू , मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, मंडल महामंत्री तेखन सिन्हा , अनूप गटाग़ट, विनायक नाथू, संदीप जैन ,संदीप भाटिया , विक्रम ठाकुर एवंअन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संचालन पटरीपार मंडल के महामंत्री तेखन सिन्हा ने किया और आभार प्रदर्शन जवाहर नगर सोसाइटी के वरिष्ठ असीम मिश्रा ने किया । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी के एस चौहान ने दी।

Related Articles

error: Content is protected !!