नोकिया के चार स्मार्टफोन्स हुए अपडेट

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । स्मार्टफोन बनाने वाली जानीमानी कंपनी नोकिया ने अपने पॉप्युलर स्मार्टफोन्स- नोकिया 7.1, नोकिया 6.1प्लस, नोकिया 3.2 और नोकिया 3.1 के लिए जनवरी 2021 का सिक्यॉरिटी पैच रिलीज कर दिया है। इन अपडेट में कंपनी सिक्यॉरिटी पैच के अलावा कोई नया फीचर नहीं दे रही है। डिवाइस के लिए अपडेट आने पर यूजर्स को इसका नोटिफिकेशन मिल जाता है।
यूजर चाहें तो इस अपडेट को फोन की सेटिंग्स में जाकर मैनुअली भी चेक कर सकते हैं। नोकिया 6.1 प्लस के लिए आया लेटेस्ट अपडेट अभी केवल भारत में ही रोलआउट किया जा रहा है। अगस्त 2018 में लॉन्च हुए इस फोन के लिए जो अपडेट आया है, वह साइज में 21 एमबी है। रिपोर्ट के अनुसार नोकिया 7.1 के लिए आया जनवरी 2021 ऐंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच 21.06एमबी का है। बात अगर नोकिया 3.1 और नोकिया 3.2 की करें तो इनके अपडेट का साइज क्रमश: 60.15एमबी और 16.3 एमबी है। इसी बीच आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस साल की पहली या दूसरी तिमाही में तीन नए फोन- नोकिया 1.4, नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 लॉन्च कर सकती है। नोकिया 1.4 बिल्कुल नया डिवाइस है। जबकि, नोकिया 6.3 और 7.3 के बारे में काफी समय से चर्चा चल रही है।
शुरुआत में ऐसी खबरें भी आई थीं, जिनमें कहा गया था कि ये दोनों फोन साल 2020 की तीसरी तिमाही में हुए आईएफए 2020 में लॉन्च किए जा सकते हैं। नोकिया 7.1, 3.1 और 3.2 के लिए आए अपडेट को कंपनी किन देशों में ऑफर कर रही है इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इन फोन्स के लिए आए अपडेट का कंपनी ग्लोबल रोलआउट कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!