अनियमितता मिलने पर मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब सील

by sadmin
Spread the love

बीजापुर, ShorGul.news । बीजापुर में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन मेडिकल स्टोर और दो पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया है। इन सभी पर टीम को अनियमितता मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने नोटिस जारी किया, लेकिन इन प्रतिष्ठानों के संचालकों ने कोई जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि पैथोलॉजी लैब बिना पंजीयन के ही संचालित की जा रही थी। यह कारर्वाई कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर की गई है। एडीएम पवन प्रेमी और सीएमएचओ अजय कुमार रामटेके की अगुवाई में टीम ने छापा मारा था।
सीएमएचओ अजय कुमार रामटेके ने बताया कि औषधि निरीक्षक ने दिसंबर, जनवरी और अप्रैल महीने में अम्मा मेडिकल, मां दंतेश्वरी मेडिकल व आयुष मेडिकल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में इन मेडिकल स्टोर में कुछ अनियमितता पाए जाने पर उन्हें नोटिस दिया गया। नोटिस का जवाब मेडिकल संचालकों से संतोषप्रद नहीं मिला। इसके बाद टीम ने दबिश दी। अम्मा मेडिकल स्टोर व मां दंतेश्वरी मेडिकल स्टोर का एक सप्ताह के लिए लाइसेंस रद्द करने की कायर्वाही की गई हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!