दुर्ग बाईपास सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

by sadmin
Spread the love

दुर्ग, ShorGul.news । मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उरला में हुए सड़क हादसे में दुर्ग निवासी शिक्षक की मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि घटना कल शाम 4:30 बजे के करीब की है। थाना बोरी निवासी पेशे से शिक्षक हितेंद्र देवांगन 32 वर्ष अपनी बाइक से सोमनी से टोल प्लाजा की ओर आ रहा था। ग्राम उरला में छोटी पुलिया के करीब किसी अज्ञात वाहन के द्वारा बाइक को ठोकर मार दी । पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा देखे जाने पर घायल अवस्था में हितेंद्र देवांगन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया । परंतु उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी के पश्चात परिजन पहुंचे थे। उन्हीं के द्वारा शिनाख्त की गई थी। फिलहाल पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!