बीजापुर में आरक्षक की हत्या से मचा हड़कंप, छुट्टी पर था आरक्षक… जांच में जुटी पुलिस

by sadmin
Spread the love

बीजापुर,ShorGul.news । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आरक्षक की हत्या से हड़कंप मच गया है। घटना मंगलवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। अज्ञात हमलावरों ने आरक्षक की हत्या धारदार हथियार से वार कर की है। घटना की सूचना में मौके पर पहुंची पुलिस आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है आरक्षक छुट्टियों में आया हुआ था। फिलहाल पुलिस आरक्षक की हत्या की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर के कुटरू थाना में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ संजय कुमार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सहायक आरक्षक की पोस्टिंग वेड़जा थाना भद्राकाली में थी। फिलहाल उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन बीजापुर में लगी हुई थी। संजय कुमार 11 जून से छुट्टी लेकर बीजापुर में रह रहा था। सोमवार को वह अपने परिजनों से मिलने के लिए पाताकुटरू गांव पहुंचा था।

रात को खाना खाने के बाद आरक्षक संजय कुमार से अपने परिजनों से बातचीत की और उसके बाद सो गया। बताया जा रहा है आधी रात के बाद मंगलवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच 4-5 अज्ञात हमलावरों ने आरक्षक पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों ने इसकी रिपोर्ट कुटरू थाने में दर्ज कराई है। पुलिस का मानना है पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद इस हत्या का कारण हो सकता है। यही नहीं पुलिस नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!