हितग्राहियों को सुविधा देने अवकाश के दिन शिविर

by sadmin
Spread the love

रिसाली, ShorGul.news । ऐसे नागरिक शिविर तक पहुंच रहे है जिनको आयुष्मान योजना का लाभ नही मिल रहा है। अवकाश के दिन रविवार को पुरैना में  लगाए गए विशेष शिविर में  693 ने आयुष्मान कार्ड बनवाया। खास बात यह है कि आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर घनी आबादी वाले क्षेत्र में राशन कार्ड और आधार बनाने का कार्य किया गया।
अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के साथ अलग अलग योजनाओं का लाभ मिले इस उद्देश्य को पूरा करने निगम के अंतिम छोर पुरैना में विशेष शिविर लगाया गया। 3 वार्ड में कुल 7शिविर लगाया गया। जहा पर आधार कार्ड अपडेट , राशन कार्ड बनाना , नाम जोड़ने व काटने का कार्य किया गया। निगम आयुक्त  ने पुरैना के नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके इसके लिए लगातार शिविर लगाने के शिविर पुराना के सामुदायिक भवन और स्टोर पारा में लगाया जाएगा।
एम आई सी  सदस्य पहुंचे शिविर में
अवकाश के दिन लगाए शिविर का निरीक्षण करने महापौर परिषद के सदस्य चंद्र भान ठाकुर , अनूप डे पार्षद विनय नेताम, पुरैना पहुंचे। इस दौरान रंजीता बेनुआ , पार्वती महानद , ओम प्रकाश मिरझा ओर एल्डर मेन जी राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।
नेत्रहीन का बनाया आधार
शिविर में 70 साल का नेत्रहीन भी पहुंचा था। आधार कार्ड नही होने से योजना का लाभ लेने में समस्या आ रही थी। आयुक्त के निर्देश में निगम कर्म चारियो ने तत्काल आधार बनवाया।
आज शिविर यहा
सोमवार को वार्ड 26 अवध पुरी, वार्ड 27 मैत्री नगर , वार्ड 28 शक्ति विहार , वार्ड 29 लक्ष्मी नगर व वार्ड 30 इस्पात नगर में शिविर लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!