त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा

by sadmin
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिवसीय यात्रा पर रविवार को त्रिपुरा पहुंचे। जेपी नड्डा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे और खुमुलवांग कस्बे में एक रैली को संबोधित करेंगे।अगरतला हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री माणिक साहा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी और अन्य लोगों ने जेपी नड्डा का स्वागत किया। अगरतला पहुंचने के तुरंत बाद, उन्होंने राज्य के गेस्ट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों, संगठनों के नेताओं, मंत्रियों, लोकसभा सदस्य, विधायकों, भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ कई मैराथन बैठकें कीं। एक के बाद एक हुई इन बैठकों में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, विनोद सोनकर समेत केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!