हमारे संपर्क में 10-15 विधायक, बाढ़ से जूझ रहे असम की चिंता नहीं, बागियों पर फूंक रहे लाखों रुपए : आदित्य ठाकरे

by sadmin
Spread the love

मुंबई । शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों ने गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में डेरा जमाया हुआ है। इसी बीच महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बागियों पर हमला बोला है।
महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा महाराष्ट्र में पिछले 2-4 दिनों को देखकर ऐसा लगता है कि जो चले गए, वे अच्छे के लिए गए, पूरे देश ने देखा कि कोरोना के दौरान सबसे अच्छा काम करने वालों को अपना सरकारी आवास छोड़ना पड़ा।
उन्होंने कहा कई लोगों ने मुझसे कहा कि कई नेता आएंगे और जाएंगे लेकिन कोई भी इस मुख्यमंत्री जैसा नहीं होगा, वे सूरत और फिर गुवाहाटी क्यों गए? पार्टी तोड़ने के लिए ही गए। वहां कई विधायक ऐसे हैं, जिन्हें वहां रहने के लिए मजबूर किया गया। उनमें से 10-15 विधायक हमारे नियमित संपर्क में हैं।
आदित्य ठाकरे ने कहा हमारे उन विधायकों पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिन्हें जबरन वहां ले जाया गया। उन पर प्रतिदिन 9 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं और उसी असम में लाखों बाढ़-पीड़ितों को उनके हालात पर छोड़ दिया गया है। पहली बार विपक्ष सत्ताधारी दल छोड़कर किसी गुट का समर्थन कर रहा है।
इसी बीच उन्होंने कहा अगर आपको शिवसेना के बिना लड़ने के लिए सत्ता में आना है, तो हम फिर से लड़ने के लिए तैयार हैं। हम अब किसी भी कीमत पर देशद्रोहियों को जीतने नहीं देंगे। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन किया और मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!