साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में

by sadmin
Spread the love

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें सीरीज में मेहमान टीम की बराबरी करने पर होगी। दिल्ली में खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से पटखनी देकर 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। भारत की इस हार के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी की जमकर आलोचना हुई थी।रोहित शर्मा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान नियुक्त किया गया था, मगर यह सलामी बल्लेबाज चोटिल होने की वजह से बाहर हो गया जिसके बाद पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली। अपने पहले ही मैच में पंत को हार का सामना करना पड़ा और टीम 211 रनों को डिफेंड नहीं कर पाई। इस दौरान क्रिकेट दिग्गजों ने पंत के बॉलिंग रोटेशन पर कई सवाल खड़े किए थे, मगर अब भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे टी20 से पहले पंत का बचाव किया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!