विपक्ष के मुख्यमंत्रियों और नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगी ममता बनर्जी

by sadmin
Spread the love

राष्ट्रपति चुनाव के नजदीक आते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर बंगाल की मुख्यमंत्री 15 जून को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में विपक्ष के मुख्यमंत्री और नेताओं के साथ एक संयुक्त बैठक में भाग लेंगी। इसके लिए ममता ने 22 नेताओं को चिट्ठी भी लिखी है।इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केरल के सीएम पिनरई विजयन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल हैं। ममता बनर्जी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी खत लिखा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!