अवनि लेखरा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

by sadmin
Spread the love

टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा ने मंगलवार को फ्रांस के चेटौरौक्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में स्वर्ण पदक जीता। अवनि ने 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। 20 वर्षीय निशानेबाज ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालिंपिक में अपना स्थान पक्का किया।पोलैंड की एमिलिया बाबस्का ने कुल 247.6 अंक के साथ रजत पदक जीता। वहीं, स्वीडन की अन्ना नॉर्मन ने 225.6 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। अवनि टूर्नामेंट से तीन दिन पहले इसमें हिस्सा लेने से चूकने वाली थीं। उनके कोच और एस्कॉर्ट को वीजा से वंचित कर दिया गया था। हालांकि, भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया गया।अवनि ने स्वर्ण जीतने के बाद ट्वीट किया, ”चेटौरौक्स 2022 में विश्व रिकॉर्ड स्कोर और भारत के पहले पेरिस 2024 कोटा के साथ R2 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 इवेंट में स्वर्ण जीतने पर काफी खुश हूं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!