विश्वनाथन आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में मैक्सिम वाचयेर लिग्रेव को हरा दिया

by sadmin
Spread the love

भारतीय शतरंज के धुरंधर खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में यहां क्लासिकल वर्ग के पहले दौर में मैक्सिम वाचयेर लिग्रेव को 40 चालों में हरा दिया। फ्रेंच खिलाड़ी पर जीत से भारतीय ग्रैंड मास्टर ने 3 अंक अर्जित किए।पहले दौर में अमेरिका के वेसली सो ने तैमूर राजाबोव को मात दी और आनंद के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, जबकि मैग्नस कार्लसन ने चीन के वांग हेड के साथ ड्रॉ खेला। इससे पहले बिल्ट्ज वर्ग में आनंद ने विश्व चैंपियन कार्लसन को सातवें राउंड में हराकर टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहे थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!