बिना ट्रू कॉलर के भी कॉल करने पर नंबर के साथ दिखेगा नाम

by sadmin
Spread the love

अब आपको बिना ट्रू कॉलर ऐप की मदद से अनजान नंबर से आए कॉल की जानकारी मिल जाया करेगी। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई एक ऐसे ही मैकेनिज्म पर काम रही है, जिसके जरिए किसी के फोन में आए कॉलर के नाम की जानकारी उसके सिम पर कराए गए KYC वाले नाम से पता चलेगी।फिलहाल कोई आपको कॉल करता है तो स्क्रीन पर सिर्फ उसका नंबर नजर आता है, लेकिन ट्राई के इस फ्रेमवर्क के फाइनल होने के बाद आपको फोन पर यूजर का KYC नाम भी नजर आएगा। इस मैकेनिज्म के बाद जब भी कोई आपको फोन कॉल करेगा तो स्क्रीन पर उसका नाम फ्लैश होगा।

यह फीचर काफी हद तक ट्रू कॉल की तरह काम करेगा। दूरसंचार विभाग ने भी ट्राई से इस पर काम शुरू करने के लिए कहा है। TRAI के चेयरमैन पीडी वाघेला ने बताया कि इस पर कंसल्टेशन अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया, ‘अभी हमें इस पर एक रिफ्रेंस मिला है और जल्द ही हम काम शुरू कर देंगे। ट्राई पहले से इस तरह के मैकेनिज्म पर विचार कर रही थी, लेकिन दूरसंचार विभाग से रैफरेंस मिलने की वजह से इस पर काम जल्दी शुरू होगा

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!