लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष होना जरूरी, भाजपा नहीं चाहती पूरी तरह गायब हो जाए कांग्रेस : पुरी

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि भाजपा कभी नहीं चाहती कि कांग्रेस पूरी तरह से गायब हो जाए, क्योंकि इस देश को विपक्ष की जरूरत है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री पुरी ‘गोवा फेस्ट 2022’ में बोलते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से गायब हो जाए। हमें विपक्ष की जरूरत है। उन्होंने कहा अगर हमारे पास विपक्ष है, तो यह विपक्ष को तय करना है कि इसका नेतृत्व राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल या शरद पवार किसके द्वारा किया जाना चाहिए। विभिन्न दलों के लोगों के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यही लोकतंत्र है कि अगर मैं किसी पार्टी का सदस्य हूं तो मेरा पास दूसरे दल में जाने का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि अगर आप कहें कि पार्टी में किसी को शामिल करने से पहले फीडबैक लें तो आपकी बात वाजिब है।
इसके साथ ही हरदीप पुरी ने दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पूरी तरह से दक्षिणपंथी सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जिसके 300 से ज्यादा लोकसभा सदस्य हैं और लोग अगर अपनी पार्टी से नाखुश हैं तो उनका झुकाव भाजपा की तरफ होगा। मोदी सरकार के बारे में उन्होंने कहा यह पूरी तरह से एक दक्षिणपंथी सरकार नहीं है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!