राहुल द्रविड़ फिर बनेंगे टीम इंडिया के कोच

by sadmin
Spread the love

भारत को करीब एक महीने तक बिना हेड कोच के ही रहना होगा क्योंकि मौजूदा कोच रवि शास्त्री पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वह अपना पद छोड़ देंगे। टी-20 विश्व कप फाइनल 14 अक्टूबर को खेला जाना है और इसके ठीक तीन दिन बाद भारत को अपने घर में न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेलनी है। शास्त्री ने अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने से इनकार कर दिया है और ऐसे में बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए कोच का पदभार संभालने का अनुरोध किया है।

बीसीसीआई के अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, ‘ हां, राहुल से कम से कम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए इस रोल को स्वीकार करने के लिए संपर्क किया गया है। जब तक कि हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए कोच नियुक्त नहीं कर लेते हैं, तबतक द्रविड़ से टीम का मार्गदर्शन करने की अपील की गई है। राहुल इस सीरीज के लिए कमान संभालेंगे और इस बीच एक सीएसी नए कोच के लिए प्रक्रिया का पालन करेगी। राहुल का फुलटाइम इस रोल को संभालने की उम्मीद कम ही है क्योंक वह अपने परिवार से दूर रहकर काम नहीं कर पाएंगे।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!