मोहम्मद सिराज की गेंद पर केएल राहुल ने लगाया 101 मीटर लंबा छक्का

by sadmin
Spread the love

आईपीएल | 2021 के 48वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम एक समय पर काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी के ओवरों में लगातार विकेट गंवाने के चलते टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी। टीम की ओर से मयंक अग्रवाल ने 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान फिर से ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया और कुछ दमदार शॉट्स लगाए। जिसमें से एक शॉट पर उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंद पर सिक्स बटोरा। राहुल ने सिराज की इस बॉल पर 101 मीटर लंबा छक्का जड़ा और गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया। यह इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा सिक्स भी रहा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!