सिपाही किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

by shorgul news
Spread the love

भिलाई। दुर्ग जिले की वैशाली नगर विधानसभा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी से आत्म सम्मान को ठेस पहुंचने के कारण वैशाली नगर से  कांग्रेस के प्रत्याशी जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के सिपाही तथा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ( छाया पार्षद वॉर्ड 34 ) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। छत्तीसगढ़ निषाद, मल्लाह, केवट समाज संघ के संरक्षक, मछली मार्केट पॉवर हाउस के सचिव, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष तथा पूर्व सैनिक राजेश चौधरी द्वारा कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दिए जाने से वैशाली नगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को गंभीर परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष, पूर्व सैनिक, वॉर्ड 34 के छाया पार्षद  भिलाई निषाद, मल्लाह, केवट, समाज संघ के संरक्षक, पावर हाउस मछली मार्केट के सचिव और दुर्गा मन्दिर महिला समूह के संरक्षक राजेश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने विधानसभा की दावेदरी की थी लेकिन टिकट मुकेश चंद्राकार को मिली और पार्टी के नियम के अनुसार वो मुकेश चंद्राकार को बधाई और जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी और पूर्ण समर्थन का वादा भी किया लेकिन पार्टी के कुछ लोग उनके निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है और पार्टी के विरुद्ध काम कर रहे है ये बोलकर गलत प्रचार और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अधिकारी और कार्यकर्ता को भ्रमित कर रहें है जिससे उनको मान सम्मान नहीं मिल रहा था। उनकी बातों को भी नजरंदाज किया जा रहा था। राजेश चौधरी ने बताया कि विधायक देवेन्द्र यादव, मुकेश चंद्राकार और मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल के दामाद क्षितिज चंद्राकार से भी कोई सम्मान और सहयोग नही मिल रहा था, वो भी उनको समर्थन नहीं दिए। पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी जिसका कोई जवाब नही मिला। इस कारण उन्होंने फ़ैसला लिया की जहां एक पूर्व सैनिक अपनी ईमानदारी से अपनी पार्टी के लिए काम कर रहा था और सैनिकों को जहा सम्मान नही है इसलिए कांग्रेस पार्टी को अपना त्याग पत्र दे दिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!