दुर्ग जिले में दो लोगों से 4.58 लाख कैश जब्त

by shorgul news
Spread the love

दुर्ग। जिला पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों से करीब 4 लाख 50 हजार कैश बरामद किया है। थाना नंदिनी अंतर्गत ढाई लाख रुपए तथा भिलाई तीन में पुलिस ने 2 लाख 8 हजार 50 रुपए जब्त किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सहायक उप निरीक्षक निगम पात्रे, थाना नंदिनी जिला दुर्ग की डियूटी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा एफएसटी टीम में 14 बजे से 22 बजे तक प्रभारी अधिकारी रवि विश्वकर्मा ( नायब तहसीलदार), सहायक पटवारी दयाराम देवांगन, प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव क्रमांक 937, वीडियोग्राफर सौरभ, चालक सुखदेव साहू के साथ आज दिनांक 30.10.2023 को लगी थी कि शाम 17.20 बजे चेकिंग के दौरान सिरसाट भिलाई 03 के पास दोपहिया वाहन क्रं. सीजी 07 सी.ई. 1596 चालक कमलेश कुमार पिता शिवनंदन लाल निवासी भिलाई 03 के वाहन से 2,50,000 रुपए नगद मिले जिसमें 500  के 300 नोट एवं 200-200 के 500 नोट जब्त किया गया है। जिससे रकम के संबंध में पूछताछ किया जो उक्त व्यक्ति शुभकामना ज्वेलर्स भिलाई 03 में कार्य करना बताया जो शाम 5 बजे के बाद बैंक में राशि जमा करने की बात संदिग्ध होने व घटना समय कोई वैध दस्तावेज, रसीद एवं संतोषप्रद जवाब नहीं देने से उक्त व्यक्ति से राशि जप्त की गई है एवं पूरी घटना की विडियोग्राफी भी करवाई गई है। जो अग्रीम वैधानिक कार्यवाही की जाती है।

वहीं दूसरी घटना में निवाई थाना पुलिस ने एक व्यक्ति से 2 लाख 8 हजार 50 रुपए बरामद किया है। दिनांक 29.10.2022 को थाना प्रभारी एवं कर्मचारी के द्वारा विधानसभा चुनाव की दृष्टि कोण से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी की चेकिंग के दौरान नेवई से वाहन एक्टीवा क्रमांक सीजी 07 एलयू 4899 चालक को रोककर चेक किया गया। एक्टीवा चालक पवन कुमार बडानी पिता स्व. चहडमल बड़ानी उम्र 61 वर्ष निवासी हाल स्टेशन मरोदा न्यु मार्केट स्थायी पता स्टेशन रोड सिंधी कालोनी निरंकारी फर्नीचर के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग के एक्टीवा डिग्गी को खोलवाकर चेक करने पर एक थैला में भारतीय करंसी नोट 500, 200, 100, 50 रूपये के कमशः 1. 500 रूपये के तीन बंडल प्रत्येक बंडल में 100-100 नग कुल 1,50,000 रूपये, 2500 रूपये का एक बंडल जिसमें 79 नग नोट कुल 39500 रूपये, 3. 200 रूपये का 04 नग कुल 800 रूपये, 4. 100 रूपये का 69 नग कुल 6900 रूपये, 5. 50 रूपये का 17 नग कुल 850 रूपये कुल जुमला नगदी रकम 1,98,050 रूपये रखे मिला। उक्त रकम के संबंध में पुछताछ करने पर मौके पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया कि भारतीय करंसी नोट 500, 200, 100, 50 रूपये कुल नगदी रकम 1,98,050 रूपये तथा वाहन एक्टीवा क्रमांक सीजी 07 एलयू 4899 कीमत 10,000 रूपये जुमला 2,08,050 रूपये को जप्तकर कब्जा पुलिस लिया गया । संदेही से धारा 102 जाफों के तहत जप्त कर नगदी रकम को सीलबंद किया गया ।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, सउनि रामचंद्र कवर, प्रआर आर 1221 सूरज पाण्डेय, आरक्षक 739 अजीत यादव, 1270 छत्रपाल वर्मा, एसीसीयु आरक्षक 1595 शाहबाज खान व आरक्षक 928 उपेन्द्र यादव का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!