भिलाई में 1.40 लाख रुपए की 128 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, 2 गिरफ्तार

by shorgul
Spread the love

भिलाई। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना सुपेला की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 128 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर को पकड़ा है। 14 ग्राम 22 मिलीग्राम ब्राउन शुगर कीमत तकरीबन 1,40,000 रुपए है। पुलिस ने होण्डा शाईन वाहन भी जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार एसीसीयू की टीम को विषेष सूत्रों से पता चला की सुधीर एक्स-रे गली महेन्द्र शो रूम सुपेला के पास 02 व्यक्ति एक होण्डा शाईन मोटर सायकल में अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को नवयुवको को बिक्री कर रहा है। सूचना पर सुधीर एक्स-रे गली महेन्द्र शो रूम सुपेला के आस-पास घेराबंदी कर श्याम सिंह उर्फ बाबा पिता स्व.पूनाराम उम्र 29 वर्ष सा.केम्प 02 तलाब शारदापारा यादव किराना के पास छावनी तथा सूरज अग्रवाल पिता केषव अग्रवाल उम्र 23 वर्ष निवासी गोडाघाट चौक थाना खैरागढ़ हाल पता केम्प 02 तलाब शारदापारा यादव किराना के पास छावनी को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 128 नग पूड़िया में 14 ग्राम 22 मिलीग्राम ब्राउन शुगर कीमती करीबन 1,40,000 रूपये एवं नगदी रकम 1850 रूपये, घटना में प्रयुक्त एक होण्डा शाईन मोटर सायकल कीमती लगभग 80,000 रूपये, जुमला कीमती तकरीबन 2,21,850 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 844/2023, धारा 21 (ब) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि राजेश पाण्डेय, प्र.आर.प्रदीप सिंह, कपिल यादव, शिव तिवारी, आरक्षक शोभित सिन्हा, बाल मुकुंद साहू, चित्रसेन साहू, जगजीत सिंह, तिलेष्वर राठौर, केशव साहू, नरेन्द्र सहारे, शौकत हयात, खुर्रम बक्स, सनत भारती व थाना सुपेला से उनि मनीष बाजपेयी, प्र.आर.अमर सिंह, आरक्षक जुनैद सिद्धिकी, विवेक सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!