वैशाली नगर विधानसभा के प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सौरभ दत्ता महालय अमावस्या के पूजा में हुए शामिल

by shorgul
Spread the love

भिलाई। भिलाई शहर के विभिन्न कालीबाड़ी मंदिर में महालय अमावस्या पर पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही नवरात्रि पर्व की शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं वैशाली नगर विधानसभा चुनाव के प्रभारी सौरभ दत्ता को बंगाली मंदिर समितियों द्वारा आमंत्रित किए जाने पर वे कालीबाड़ी मंदिरों में जाकर पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। बंगाली समाज के लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। श्री दत्ता ने मां काली की दर्शन कर संपूर्ण भिलाई एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा के सभी कालीबाड़ी मंदिरों में शामिल होकर भिलाई बंगाली समाज को बधाई देते हुए पूजा एवं आरती में शामिल हुए। बंगाली समाज द्वार  कालीबाड़ियों में प्रसाद वितरण भोग वितरण किया गया। जहां सैकड़ो की संख्या में बंगाली एवं सभी समाज के लोग उपस्थित होकर माता का पूजा किया। हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी ,वैशाली नगर कालीबाड़ी, स्मृति नगर कालीबारी, हुडको कालीबाड़ी ,सेक्टर 6 कालीबाड़ी में दर्शन कर भक्तों को श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी गई। पूजा कार्यक्रम के बाद श्री दत्ता ने बैठक कर सामाजिक लोगों से चुनावी चर्चा की। श्री दत्ता ने वैशाली नगर और भिलाई नगर विधानसभा में भारी मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!