स्कूल कैंपस में गैस टंकी फटने से कर्मचारी और कई बच्चे हुए घायल

by sadmin
Spread the love

सरगुजा। बैलून फुलाने वाले नाइट्रोजन गैस की टंकी फटने से तीन युवक सहित विवेकानंद स्कूल के दर्जनों बच्चे घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के घड़ी चौक स्थित विवेकानंद स्कूल के कैंपस में नाइट्रोजन गैस से बैलून फुलाया जा रहा था. इस दौरान गैस टंकी फट जाने से गैस भर रहे 3 कर्मचारी एवं स्कूल के दर्जनों बच्चे घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!