महमरा घाट से108 दीपों की महाआरती के साथ प्रारंभ होगी कांवर यात्रा,आकर्षित कांवर होगा सम्मानित..

by sadmin
Spread the love

दुर्ग।  बोल बम कांवरिया संघ दुर्ग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन 28 अगस्त सोमवार को शिवनाथ नदी महामरा एनिकेट में रखा गया है, यह यात्रा सुबह 6:00 बजे शिवनाथ नदी के तट पर 108 दीपों की महाआरती के साथ प्रारंभ होगी । यात्रा नदी से अर्धनारेश्वर शिव शक्ति धाम ग्राम (कोटनी एटकेट) नगपुरा जिला दुर्ग के लिए रवाना होगी जिसमें सैकड़ो की संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहेंगे। यात्रा में विशेष रूप से कावड़ सजावट का कार्यक्रम रखा गया है। जिस भी शिव भक्ति का कावड आकर्षित रहेगा उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में 1001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 701 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 501 रुपए रखा गया है। भगवान शिव जी के गणवेश में आने वालों को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भक्तो के लिए महाप्रसादी के रूप मे भोजन व्यवस्था और वापसी हेतु वाहन की भी व्यवस्था संघ द्वारा किया गया है! उक्त जानकारी कुशल मटियारा ने दी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!