भानपुरी। भूपेश बघेल सरकार में केबिनेट मंत्री बनने के बाद क्षेत्र के प्रथम प्रवास पर आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कोंडागांव क्षेत्र के विधायक मोहन मरकाम का ग्राम करंदोला में नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ करंदोला के मुख्य चौराहे पर उनका जोशीला स्वागत किया। कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करने भूपेश बघेल जिंदाबाद, मोहन मरकाम जिंदाबाद, दीपक बैज जिंदाबाद, चंदन कश्यप जिंदाबाद के नारे बुलंद करते हुए उमड़ पड़े थे। मंत्री मोहन मरकाम के साथ अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, पीयूष कोसरे भी थे। करंदोला में स्वागत के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अचल वाजपेयी, श्यामसुंदर पांडे, महेंद्र पांडे, विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल, वरुण सेठिया, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष धनुर्जय नेताम, सुखराम पोयाम, मोसू बघेल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, लक्ष्मण दीवान,जीवन सेठिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
16
