आवारा कुत्तों ने ली नर हिरण की जान

by sadmin
Spread the love

बलौदाबाजार। जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक वयस्क हिरण को कुत्तो ने काट खाया। यह मामला जिले के कसडोल क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कोसमसरा बीट में बीती रात आवारा कुत्तों के हमले से एक हिरण की मौत हो गई। देवपुर परी क्षेत्र के कोसमसरा बीट के कक्ष क्रमांक 298 में आज सुबह एक नर हिरण मृत पाया गया, जिसकी उम्र करीब 4 साल बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि, बीती रात करीब 8 बजे आवारा कुत्तों का झुण्ड हिरण को दौड़ाकर वन क्षेत्र की ओर ले गया। जिसको देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। रात में ही वन विभाग की टीम ने पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी पार हिरन का कुछ पता न चला सका।समय पर मिल जाता उपचार तो बच सकती थी जानवन विभाग के टीम ने हिरण को बचाने के लिए भरपूर प्रयास किया और आस-पास की जगहों में खोजबीन भी की, लेकिन हिरन का कुछ पता ना चल सका।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!