चोरी के मामले का खुलासा, 4 चोरों से 5 लाख का सामान जब्त

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। मोहन नगर क्षेत्र में नकबजनी एवं वाहन चोरी के मामलो का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों के कब्जे से  5 नग विभिन्न कंपनियों के एलएडी टीवी, बजाज प्लसर 220, एंड्रायड मोबाइल फोन सहित करीब 5 लाख का सामान बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28.05.2023 को प्रार्थी राजेश वर्मा निवासी सूर्य नगर जिला दुर्ग ने थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 27.05.2023 को घर में ताला लगाकर कव्वाली कार्यक्रम देखने हेतु गया था। देर रात वापस घर आया तो देखे कि कोई अज्ञात चोर एक टीवी, एक ओप्पो मोबाईल, हनुमान जी का सोने का लॉकेट चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना मोहननगर में धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विपीन रंगारी के नेतृत्व में थाना एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर पतासाजी हेतु लगाया गया था। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज प्राप्त कर उनका विस्तृत रूप से अवलोकन किया गया। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि कुछ संदिग्ध लड़के जो कि शंकरनगर के रहने वाले है एवं रात को मोटर साइकिल प्लसर लेकर घूमते रहते है। सूचना पर एवं सीसीटीवी से प्राप्त चोरो की फूटेज को मिलान करने पर दोनों एक जैसा होना पाया गया जिस पर टीम द्वारा घेराबंदी कर अग्रेसन चौक दुर्ग के पास आशीष ठाकुर, आजाद लाहोरी, प्रेम निर्मलकर एवं देव कुमार सेन नाम के व्यक्तियों को पकड़ा गया।
आरोपियों ने पूछताछ में करीब 3 माह पूर्व मोहन नगर क्षेत्र से एक मोटर सायकल बजाज प्लसर को चोरी करना बताया एवं उसी चोरी के वाहन मोटर सायकल प्लसर में रात्रि में घूम-घूम कर बंद घर की रेकी करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। दिनांक 27.05.2023 को सूर्य नगर दुर्ग मे ताला तोड़कर मकान में चोरी करना स्वीकार किये। पूछताछ के दौरान थाना मोहन नगर क्षेत्र मे अन्य जगहो पर भी चोरी करना बताया जिस पर से उक्त आरोपियो के खिलाफ थाना मोहन नगर से धारा 41 (1-4) दप्रस 379 भादवि की कार्रवाई पथक से की जा रही है। आरोपियों के पास से चोरी की हुई 5 नग एलएडी टीवी, 1 नग ओप्पो मोबाईल 1 सोने का लाकेट, 2 नग चांदी की चैन एवं बजाज प्लसर 220 आरोपियो के पास से जब्त किया गया। अग्रिम कार्रवाई थाना मोहन नगर से किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि राजेष पाण्डे, प्रधान आरक्षक षिव तिवारी, कपील यादव, प्रदीप सिंह ठाकुर, आरक्षक जगजीत सिंह, तिलेष्वर राठौर, धीरेन्द्र यादव, खुर्रम बक्ष, फारूक खान, चित्रसेन साहू, शोभित सिन्हा, शौकत हयात खान, केषव साहू, सनत भारती, नरेन्द्र सहारे एवं थाना मोहन नगर से उनि चंद्रवंषी प्रधान आरक्षक अजय विष्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण
01.  आषीष ठाकुर आ0 अषोक ठाकुर उम्र 25 साल सा0 नया आमा पारा पानी टंकी के पीछे दुर्ग।
02.  आजाद लाहोरी आ0 रामेष्वर प्रसाद लाहौरी उम्र 20 साल सा0 नया आमा पारा पानी टंकी के पीछे दुर्ग।
03.  देव कुमार सेन आ0 लालाराम सेन उम्र 23 साल सा0 सा0 नया आमा पारा पानी टंकी के पीछे दुर्ग।
04.  प्रेम निर्मलकर आ0 नंद कुमार निर्मलकर उम्र 18 साल सा0 नया आमा पारा पानी टंकी के पीछे दुर्ग।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!