घरघोड़ा में जुआ रेड कार्यवाही, ताश पत्ती जुआ खेलते हुए पकड़े गए, 06 जुआरी पुलिस के गिरफ्त में …..

by sadmin
Spread the love

रायगढ़ । जुआ- सट्टा पर प्रतिबंधक लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चंद्रा द्वारा कार्यवाही के लिए क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया है । बुधवार  को लगाये गये मुखबीरों से थाना प्रभारी घरघोड़ा को सूचना मिला कि ग्राम नवागढ़ हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान आम रोड किनारे कुछ जुआडी 52 पत्ती  तास पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चंद्रा द्वारा अपनी टीम रवाना कर रेड कार्यवाही किये, रेड कार्यवाही दौरान जुआडी- श्याम दास, मानिक दास, डोलामणी गुप्ता, मनीदास, संतोष कुमार रात्रे, जलिंधर राठिया सभी निवासी नवागढ़ को जुआ खेलते पकडा गया तथा जुआडियों एवं उनके फड से कुल ₹3150 एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर थाना घरघोड़ा में जुआरियों पर छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
जुआ रेड कार्यवाही में निरीक्षक शरद चंद्रा के हमराह सहायक उपनिरीक्षक रामसंजीवन वर्मा, आरक्षक भानु प्रताप चंद्रा, प्रह्लाद भगत, सुमित उरांव और दीपक भगत शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!