फर्जी आरटीओ अधिकारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

by sadmin
Spread the love

जांजगीर-चांपा । बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने व लोन दिलाने के नाम पर 1 लाख 35 हजार की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

सूत्रों ने बताया कि पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ इलाके के ग्राम नगरदा का रहने वाले आरोपी भागीरथी साहू उर्फ  गुड्डा खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर 26 लोगों को लोन दिलाने और रोजगार दिलाने के नाम पर 1 लाख 35 हजार रूपए ऐंठ लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी भागीरथी साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, स्टाम्प सील, शपथ पत्र, बिल बुक, मोबाइल को जब्त किया है। आरोपी भागीरथी साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगरदा गांव का रहने वाला है, जो वर्तमान में जांजगीर के कचहरी चौक में रहता है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया गया कि 14 मई को भागीरथी साहू ने खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर किरारी गांव के अशोक साहू की दुकान में जानकारी दी, कि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जांजगीर में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए लोन के संबंध में बताते हुए आवेदन के लिए 35 सौ रुपये एवं 15 सौ बीमा की राशि जमा करने की बात कही। इसके बाद आरोपी के झांसे में आकर 26 लोगों ने 5-5 हजार यानी 1 लाख 35 हजार रुपये उस दे दिए। आरोपी ने 26 लोगों को ढाई लाख का अनुदान राशि प्राप्त होने के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार कर राशि हड़प ली। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी भागीरथी साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!