बारूद ब्लास्ट के बाद पत्थर उछलकर मासूम के सिर पर गिरा, बच्ची की हालत गंभीर

by sadmin
Spread the love

धमतरी-रायपुर । जिले के कुरूद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोकड़ी गांव में बारूद ब्लास्ट से एक 8 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को उपचारार्थ भर्ती कराया गया है, बच्ची तीसरी कक्षा की छात्रा है।

सूत्रों ने बताया कि दोपहर में भोजन अवकाश के समय बच्ची बाहर निकली थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में बच्ची के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए उसे तत्काल राजिम पहुंचाया गया। यहां भी बच्ची की गंभीर स्थिति भांपते हुए चिकित्सकों ने उसे अविलंब रायपुर के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, कुरूद थाना क्षेत्र के कोकड़ी नारी गांव के रहने वाले भोजराज धु्रव की 8 साल की बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर खाने की छुट्टी हुई तो बच्ची स्कूल के खाली परिसर में खड़ी थी। इसी दरम्यान एक पत्थर छिटकर उनके सर पर लगी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। स्कूल स्टाफ ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद आनन फानन में स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए राजिम ले जाया गया, लेकिन सर पर गंभीर चोट लगने से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!