जगदलपुर, ShorGul.news । बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर डीजल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटने के बाद ढक्कन खुलने से डीजल बाहर बहने लगा। इसे देख खेत में काम कर रहे हल्ला मचा दिया। फिर क्या था गांव के लोग बाल्टी व बर्तन लेकर पहुंचने लगे और डीजल की लूट मच गई। कुछ ही देर में पूरा डीजल सड़क से खेतों तक फैल गया। जब तक पुलिस की टीम पहुंची कई लीटर डीजल ग्रामीण लूट कर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दुर्ग से डीजल टैंकर गीदम की ओर जाने के लिए निकला। टैंकर जैसे ही कोड़ेनार थाना क्षेत्र से लोहड़ीगुड़ा की ओर जाने वाले मार्ग माटापारा के पास पहुंचा, वहां टैंकर पर से ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके कारण ये पलट गया। टैंकर पलटने के बाद ढक्कन खुलने से डीजल बाहर बहने लगा। इसे देख खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने सभी को सूचना दे दी। कुछ ही देर में ग्रामीण अपने साथ बर्तन से लेकर डब्बा लेकर आ पहुंचे। जिसके हाथ जितना डीजल लगा वो उतना लूटकर भाग निकले। पुलिस को के मौके पर पहुंचने पर वहां कुछ ग्रामीण दिखे, लेकिन तब तक आधा से ज्यादा डीजल खेत से लेकर सड़क पर फैल गया था। हालांकि हादसे में किसी जान नहीं गई वहीं पुलिस के पहुंचने के बाद टैंकर को सीधा करने का काम शुरू हुआ।
