दुर्ग में बड़ा हादसा : साइंस कॉलेज के पास खड़ी बस से टकराकर पेड से भिड़ी कार, एक की मौत और पांच घायल

by sadmin
Spread the love

दुर्ग, ShorGul.news । रविवार को आधीरात के बाद दुर्ग के सांइस कॉलेज के सामने बड़ा हादसा हो गया। यहां कार सवार हादसे के शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार यहां खड़ी बस से टकराकर पेड से भिड़ गई। कार सवार एक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक युवक की पहचान सेक्टर-7 सडक 23 निवासी मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। मृतक का एक भाई विकास सिंह पुलिस मुख्यालय में आरक्षक है। वहीं मृतक भी पूर्व में सीआरपीएफ का जवान रहा था। मोहन नगर पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार-सोमवार दरमियानी रात लगभग 3:15 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पियागो कार क्रमांक  सीजी 07 AU 8234 दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में 6 युवक सवार थे। मालवीय नगर चौक के आगे साइंस कॉलेज के समीप एक खडी बस से टकराने के बाद कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक मुकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मुकेश के शव को जिला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया। वहीं घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया। फिलहल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!