प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से भाजपा में उत्साह, एकात्म परिसर में हुई बैठक

by sadmin
Spread the love

रायपुर, ShorGul.news  । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के बड़े नेता और जिला भाजपा एक्टिव मोड पर आ चुका है वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा सांसद सुनील सोनी पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने जा रही प्रधानमंत्री मोदी की विशाल आमसभा हेतु स्थल निरीक्षण किया क्योंकि रायपुर शहर में पीएम मोदी की विशाल आमसभा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें 2 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है ऐसे में रायपुर शहर जिला भाजपा के कंधे पर एक बड़ी जिम्मेदारी इस सभा के रूप में आई है जिसको लेकर आज शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आहूत की गई जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में आहूत बैठक में प्रधानमंत्री की सभा से संबंधित समस्त विषयों पर चर्चा की गई इतने बड़े जन समुदाय के लिए बहुत सारी व्यवस्थाएं और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज की आवश्यकता है ऐसे में भाजपा शहर जिला अपने सभी मोर्चा प्रकोष्ठ को जिम्मेदारियां देकर कार्यक्रम की सफलता के लिए गंभीर है शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से सभा हेतु विस्तृत चर्चा की उन्होंने कहा की इतने बड़े आयोजन से हम सभी के कंधे पर एक बड़ी जिम्मेदारी आई है आगामी 7 तारीख को मोदी जी का आगमन हमारे शहर रायपुर में होने जा रहा है स्वभाविक बात है अपने प्रधानमंत्री को देखने और सुनने एक बड़ा जन समुदाय रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर उपस्थित रहेगा हम सभी की यह जिम्मेदारी बनती है की कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पूर्णरूपेण अच्छे से हो सके कल वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में रायपुर शहर जिला की बड़ी बैठक कल सुबह 11 बजे जिला कार्यालय एकात्म परिसर मेंआहूत की गई है जिसमे भाजपा सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।

जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत बैठक में विशेष रूप से  महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, सत्यम दुबा ललित जैसिंघ अकबर अली मनीषा चंद्राकर श्यामा चक्रवर्ती गोपी साहू हरीश ठाकुर रमेश मीरघानी अनिल बाघ विक्रम सिंह वंदना राठौर नवीन शर्मा राजीव मिश्रा जितेंद्र गोलछा पुरषोत्तम देवांगन अर्पित सूर्यवंशी अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!