महाराष्ट्र में भीषण हादसा, एक्सीडेंट के बाद बस में लगी आग, 25 यात्रियों की जलकर मौत

by sadmin
Spread the love

मुंबई, ShorGul.news. महाराष्ट्र के बुलढाना में एक भयंकर हादसा हुआ है. एक बस में आग लगने से 25 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है. ये बस एक शादी के लिए जा रही थी. बारिश के कारण बस फिसल गई. जिसके कारण बस का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई. इस हादसे में 25 लोगों की जलने से मौत हो गई. जबकि 8 लोग बुरी तरह से घायल हैं. बताया जा रहा है कि समृद्धि महामार्ग पर अब तक का यह सबसे बड़ा हादसा है. ये सड़क हादसा बुलढाना के देउलगांव खोंड गांव के पास हुआ. इस बस में 30 यात्री सवार थे.

बताया जा रहा है कि ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी. तभी बुलढाना के पास यह बड़ा हादसा हुआ. बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि बुलढाना में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. घायलों को बुलढाना सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. ये घटना शनिवार तड़के करीब 2 बजे हुई. बताया गया कि हादसे के समय सभी यात्री सो रहे थे. नींद में होने के कारण और बस में अचानक आग लगने की कारण लोग बस से बाहर नहीं निकल पाए और 25 लोगों की जलकर मौत हो गई.

बाद में बुलढाना के एसपी सुनील अदासाने ने मीडिया से कहा कि ये भीषण हादसा आज रात 1.25 बजे हुआ. हादसे का शिकार हुई बस पूना जा रही थी. इस बस में कुल 33 लोग सवार थे. पुलिस ने बताया कि निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी पिंपलखुटा गांव के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह एक खंभे से टकरा गई और फिर डिवाइडर से टकरा गई. जिससे बस पलट गई और उसमें आग लग गई. एक अधिकारी ने कहा कि बस में 33 यात्री थे, जो आठ यात्री बच गए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारी ने कहा कि कई यात्री नागपुर, वर्धा और यवतमाल के थे.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!