नक्सलियों के 2-2 हजार के नोटों को बैंक में जमा करने निकले सहयोगी 6.20 लाख रु. सहित गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

बीजापुर, ShorGul.news । नक्सलियों के 2-2 हजार रुपये के नोटों को बैंक में जमा करने आये एक नक्सली सहयोगी से पुलिस ने 6 लाख 20 हजार रुपये व नक्सल पर्चे बरामद किए हैं। सीआरपीएफ व जिला बल की संयुक्त पार्टी ने एमसीपी के दौरान यह कारर्वाई की। बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आवापल्ली थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति मोटर साइकिल से नक्सलियों का पैसा जमा कराने आवापल्ली आ रहा है। जिसके पास 2 हजार रुपये के नोट भारी मात्रा में हैं। सूचना के बाद बुधवार को आवपल्ली पुलिस और सीआरपीएफ 229 बटालियन सी कंपनी की संयुक्त टीम ने तालपेरु पेट्रोल पम्प के पास एमसीपी की कारर्वाई की। कारर्वाई के दौरान मुखबिर की निशानदेही पर मोटर साइकिल से आते हुए व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम महेश बाड़से (24 वर्ष) निवासी मुरदण्डा कोमठगुड़ा थाना आवापल्ली होना बताया। इसके मोटर साइकिल की टंकी में लगे कव्हर बैग में 1 सफेद रंग की पॉलीथिन से 2000 – 2000 मूल्य की 3 गड्डी व 10 नोट अलग से कुल 6 लाख 20 हजार रुपये, 30 नग प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के पर्चे बरामद किया गया। बरामद सामग्री व रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!