कल छत्तीसगढ़ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

by sadmin
Spread the love

रायपुर, ShorGul.news । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 जुलाई को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। प्लाइट से रायपुर पहुंचने के बाद सीधे कांकेर के लिए रवाना होंगे। नक्सल प्रभावित जिले में जनसभा को करेंगे संबोधित
जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर दिल्ली से निकलकर विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास वो रायपुर पहुंचेंगे। यहां से बीएसएफ के हेलिकॉप्टर कांकेर रवाना होंगे। कांकेर में नगर सैनिक ग्राउंड में रक्षा मंत्री को गार्ड आॅफ आॅनर दिया जा सकता है। इसके बाद वह कांकेर के सर्किट हाउस में कुछ देर बिताने के बाद दोपहर 2.30 से 3 बजे के आसपास मेला भाटा ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 से 5 बजे के आसपास रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!