फॉरेस्ट रेंजर से धन उगाही के मामले में भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, एक फरार

by sadmin
Spread the love

सूरजपुर, ShorGul.news । धन उगाही का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है, जिसमें बलरामपुर फॉरेस्ट रेंजर को कांग्रेस नेता के नाम से फोन पर 50 हजार रुपए मांगे गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में दूसरे आरोपी की पतासाजी की जा रही है। सूरजपुर के प्रतापपुर का रहने रेंजर बलरामपुर में पोस्टेड हैं। भाजपा बलरामपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता का बेटा अभिषेक गुप्ता और उसका दोस्त उमेश गुप्ता ने खुद को कांग्रेस नेता बताते हुए रेंजर से 50 हजार रुपए की मांग की। रेंजर ने पैसा देने से मना किया, तो आरोपी अभिषेक गुप्ता और उमेश गुप्ता रेंजर के घर पहुंच गए। आरोपियों ने रेंजर से गाली गलौज और मारपीट की। इसकी शिकयत रेंजर ने प्रतापपुर पुलिस थाना में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं उमेश गुप्ता की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला के मुताबिक दोनों आरोपी पहले भी कई बड़े अधिकारियों से उगाही कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!