पत्नी की बेरहमी से हत्या: पति की कमाई को पत्नी ने मायके में किया खर्च, हुआ विवाद तो गई महिला की जान, जघन्य हत्या का आरोपी गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

कोरबा। पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। जघन्य हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वेतन के पैसे को पत्नि द्वारा मायके में देना हत्या की मुख्य वजह बनी। पत्नि की हत्या कर फरार हो गया था। घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के चौकी हरदीबाजार का है। आरोपी धरम सिंह सिदार उम्र 48 वर्ष उतरदा रोड हरदीबाजार का हैं। 

घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर बेडरूम में जाकर देखने पर रजनी के उपर कंबल ढका हुआ था। जिसे हटाकर देखने पर शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 613/2022 धारा 302 भादवि. व मर्ग क्रमांक 145/2022 धारा 174 जा.फौ कायम कर हालात से एसपी कोरबा संतोष सिंह, एएसपी अभिषेक वर्मा, सीएसपी दर्री रोबिनसन गुड़िया को अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर मार्गदर्षन प्रदान करते हुए आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

तब आरोपी धरम सिंह के संबंध में पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि कल घटना को अंजाम देने के बाद से दीपका के पास लुकछिप रहा है तब मुखबीर द्वारा बताए स्थान से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उसकी पत्नि उसके वेतन के लगभग पूरे पैसे को अपने मायके में खर्च कर देती है जिसे लेकर आये दिन आरोपी व मृतिका के मध्य विवाद होता रहता है। 

आरोपी द्वारा खर्च के लिए पैसे मांगने पर पत्नि द्वारा पैसे नही देने पर आरोपी द्वारा अपनी पत्नि के सिर को दिवाल में मरते दम तक ठोक ठोक कर हत्या करना और गला दबा कर मारना स्वीकार किया जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!