एनआईटी रायपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी हरकत, लड़की को दिल्ली के होटल में पिलाई शराब, आरोपी गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

रायपुर। एनआईटी रायपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर की शर्मनाक हरकत सामने आई है। जबरदस्ती शराब पिलाकर लड़की ने उस पर दिल्ली के एक होटल में रेप का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर की महिला मित्र ने आरोप लगाते हुए दिल्ली में उसके साथ की गई गंदी हरकत की शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने आगे बताया कि दिल्ली के एक होटल में आरोपी युवती से मिला जहां उसे शराब पिलाई गई उसके बाद खुद भी शराब का सेवन किया। घटना अनुसार उसके बाद लड़की के ऊपर बैठ गया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। युवती ने इस मामले की शिकायत दिल्ली के आईजीआई पुलिस स्टेशन में की है। पुलिस आरोपी से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

8 साल से दोनों परिचित हैं

रायपुर एनआईटी का असिस्टेंट प्रोफेसर मयंक पर लगे आरोप अनुसार लड़की का दावा है कि दोनों एक-दूसरे से 8 साल से परिचित हैं। मयंक हाल ही में दिल्ली गया हुआ था। जहां वो लड़की से मिला और दिल्ली के आईबीआईएस होटल लेकर गया। होटल में दोनों ने साथ में डिनर की बात तय की थी। 

सुबह आंख खुली तो गंदी हरकत कर रहा था आरोपी

पुलिस को शिकायत में लड़की ने जानकारी दी कि मयंक ने शराब पी, वह जानता था कि मुझे शराब पसंद नहीं है, बावजूद उन्होंने मुझे जबरदस्ती शराब पिलाई। उसके बाद मेरी स्थिति बिगड़ने लगी। लड़की के अनुसार सुबह लगभग 4 बजे मेरी आंख खुली तो मैं हड़बड़ा गई। मैंने देखा कि मयंक मेरे ऊपर बैठा हुआ है, वह मेरे साथ गंदी हरकत कर रहा था। इस दौरान मेरे शरीर से खेलने की कोशिश कर रहा था। मेरे शरीर को गलत तरीके से छू रहा था।

खुद को संभाला और उसे दांतों से काटा

पुलिस को लड़की ने जानकारी दी कि मेरी हालत ठीक नहीं थी, मैंने जैसे-तैसे खुद को संभालकर आरोपी मयंक से छुड़ाया। उसके बाद मेरे आस-पास जो भी चीज हाथ आई फेंककर मयंक को मारा, मैंने अपने सेल्फ डिफेंस के लिए उसे दांतों से काटा। उसे नोचकर खुद से दूर करने का प्रयास किया। 

एनआईटी के प्रबंधन को जानकारी नहीं

युवती ने बताया बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया। उसके बाद मेरे साथ हुई घटना की दोस्तों को जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की। इधर इस मामले में रायपुर एनआईटी प्रबंधन ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया है। वहीं एनआईटी के अफसर भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!