भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा से 17 दावेदार,17 नामों में 5 का पैनल भेजा, दिल्ली से होगा ऐलान

by sadmin
Spread the love

रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा की चुनाव समिति ने पांच नाम का पैनल तैयार किया है। इन नामों को केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेज दिया गया है। एक-दो दिन में नाम के ऐलान होने की बात कही जा रही है, क्योंकि नामांकन के लिए 17 नवंबर अंतिम तारीख है। भाजपा नेताओं की मानें तो एक पुराने या नए में से किसी एक पर फैसला हो सकता है।

इनमें देवलाल दुग्गा, परमानंद त्रेता,डा. गंभीर सिंह ठाकुर, उनके पुत्र हेमंत सिंह ठाकुर शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि आज सभी नामों पर विचार किया गया और घोषणा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का नाम सामने आने का इंतजार किया जाएगा। उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। इसलिए जल्दबाजी नहीं है। बैठक के बाद अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पर्यवेक्षकों ने 17 दावेदारों के नाम सुझाए थे। इनमें से 5 का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को आज ही भेजा जा रहा है, प्रत्याशी की घोषणा दिल्ली से ही होगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!