प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने कोचिंग से लौटकर कमरे में लगाई फांसी

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। पदमनाभपुर पुलिस चौकी इलाके में शनिवार शाम  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा खुशबू टेकाम (17),ने फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला जब उसकी सहेली उससे मिलने आई। जब छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला और फोन पर संपर्क नहीं हुई तो सहेली ने मकान मालिक को सूचना दी। जानकारी मिलने  के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरावाज तोड़क शव को फंदे से नीचे उतारा।
पुलिस के मुताबिक छात्रा शाम करीब 5 बजे कोचिंग से घर लौटी थी,इसके बाद उसने खुदकुशी की है। घटना के वक्त वह कमरे में अकेली थी। उसकी रूम पार्टनर शुक्रवार को बीमार होने की वजह से अपने घर चली गई थी। पता चला है कि छात्रा करीब पांच महीने पहले यहां कोचिंग करने के लिए आई थी। उसके पिता दल्ली राजहरा में सब इंजीनियर है।
पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट और मोबाइल मिला है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट मिलने से इनकार कर रही है। परिजन के आने के बाद उनसे पूछताछ होगी। रविवार को छात्रा के श‌व का पीएम होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!