सतपाल कौर भाटिया ने देहदान की घोषणा नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से की

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। राजनांदगाव निवासी सतपाल कौर भाटिया ने आज अपने जन्मदिन पर राजनांदगाव से दुर्ग आ अपने देहदान की घोषणा नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से की और अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। सतपाल कौर के पति टायर व्यवसाई कवलजीत सिंह वसीयत के साक्षी बने,पुत्र प्रियंश, रशि व पुत्र वधु तनमीत अजमानी भाटिया ने देहदान हेतु सहमति दी,
सतपाल कौर ने कहा बहुत समय से उनके मन में देहदान करने की इच्छा थी और आज जन्मदिन पर यह घोषणा की। यह जन्मदिन उन्हें ता उम्र याद रहेगा। उनके इस दुनिया से जाने के बाद भी दो लोग उनके नेत्रों से देखा पाएं व मेडिकल छात्रों के रिसर्च हेतु उनका शरीर काम आए तो उनका जन्म सार्थक होगा
कुलवंत भाटिया ने कहा पूर्व में भी सतपाल कौर की छोटी बहन हरदीप कौर नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से अपने नेत्रदान की घोषणा कर चुकी हैं व परिवार के कुछ सदस्यों का नेत्रदान भी हुआ है आशा है समाज के अन्य लोग भी भाटिया परिवार से प्रेरणा लेंगे व देहदान ,नेत्रदान हेतु जागरूक होंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य सत्येंद्र राजपूत ने कहा अन्य जिलों में भी हमारी संस्था के सदस्य सक्रीय हैं किन्तु वंहा से दुर्ग आ कर देहदान की घोषणा करने से हमारे सदस्यों का उत्साह व मनोबल बढ़ेगा यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहे तो हमें 9301219898/9827159417 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,दीपक बंसल,जितेंद्र कारिया,अभिजीत पारख,सपन जैन,मोहित अग्रवाल ने सतपाल कौर को जन्मदिन की बधाई दी व देहदान के निर्णय की सराहना की।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!