भिलाई। आज जिला ओलंपिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव का आयोजन सेक्टर 1पंत स्टेडियम से शुभारंभ किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिले के पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव, नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास, बीएसपी ई डी पी एन डी के इंचार्ज मिलिंद गदरे, बेस बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ओलंपिक जिला महासचिव सुमित पवार, वरिष्ठ ओलंपियन बशीर खान, साईं राम जाखड़ बीएसपी खेल अधिकारी, स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, एमआईसी सदस्य रीता सिंह गेरा, संदीप निरंकारी,आदित्य सिंह, अब्दुल मन्नान खान, इंजीनियर सलमान ,श्रीमती बंजारे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
दुर्ग जिला ओलंपिक खेल महोत्सव का आयोजन भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है खेल महोत्सव में करीब 40 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहर के महापौर नीरज पाल का विशेष सहयोग है।
